Breaking News

Himachal Travel: हिमाचल की गोद में बसी यह जगह देख भूल जाएंगे स्विटजरलैंड, खूबसूरती देख हो जाएंगे कायल

अक्सर घूमने के शौकीन लोग हिमाचल, शिमला या उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाए, तो यह देश का एक प्रमुख राज्य है। साथ ही यह एक फेमस पर्यटन स्थल भी है। यहां पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि हिमाचल की हसीन वादियों में कई मनमोहक और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। जिनके बारे में अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की गोद में मौजूद ताबो शहर बेहद खूबसूरत और मनमोहक है। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक बार ताबो जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ताबो शहर की खासियल और यहां पर मौजूद उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको एक्सप्लोर करने के बाद आप स्विटजरलैंड जैसी जगहों को भूल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Honeymoon Destination: सर्दियों में कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, लाइफपार्टनर भी करेगी आपकी तारीफ

कहां है ताबो शहर
हिमाचल प्रदेश में समुद्र तल से करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद स्पीति घाटी से कुछ ही दूरी ताबो गांव स्थित है। इसको ‘हिमाचल की अजंता’ के तौर पर भी जाना जाता है। हिमाचल की राजधानी शिमला से ताबो गांव की दूरी करीब 465 किमी है। यह भारत और तिब्ब बार्डर पर मौजूद है।
ताबो की खासियत
सिर्फ एक चीज नहीं बल्कि ताबो कई चीजों के लिए पूरे भारत में फेमस है। यह गांव सबसे पुराने बौद्ध मठ ‘ताबो मठ’ के लिए भी जाना जाता है। बताया जाता है कि इस मठ के कारण इस गांव का नाम ताबो पड़ा। बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए ताबो मठ बेहद ही पवित्र स्थल है। वहीं हिमाचल की गोद में बसे होने के कारण यह इलाका हर समय बर्फ से ढका रहता है। वहीं आप यहां पर नीले पानी वाली झील, पहाड़ों से बहती नदियां, साफ और नीले गगन और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देख सकते हैं। इस स्थान को ठंडा रेगिस्तान भी कहा जाता है।
पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं ताबो
आपको बता दें कि ताबो पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। वहीं भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित इस गांव की खूबसूरती हिमाचल में भी चार चांद लगाने का काम करती है। कई पर्यटक यहां पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यह जगह स्विटजरलैंड को भी टक्कर देती है। कपल्स के बीच यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर बर्फबारी के दौरान कई कपल्स हनीमून के लिए भी पहुंचते हैं। यहां पर आप ट्रेकिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
ताबो में घूमने वाली जगहें
ताबो में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन जगहें हैं। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ चंद्रताल झील, काई मठ, ताबो मठ, कुंजुम दर्रा और पिन वैली नेशनल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इस समय एक्सप्लोर करें ताबो
अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की गोद में बसे ताबो को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं। तो आप यहां पर मई से अक्तूबर के बीच आ सकते हैं। इस दौरान अधिक ठंड नहीं पड़ती है। वहीं अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको यहां पर नवंबर से फरवरी के बीच आने का प्लान बनाना चाहिए।

Loading

Back
Messenger