Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 110 रनों की अहम पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी से उनके टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें जगी हैं। दरअसल, 7-11 जून 2023 को खेले गए मैच के बाद से पुजारा ने भारत की ओर से कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। जिसके बाद उनकी इस शतकीय पारी ने भारतीय टेस्ट स्क्वॉड का दरवाजा एक बार पिर से खटखटाया है।
बता दें कि, राजस्थान के खिलाफ सौराष्ट्र ने 74 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन पुजारा ने शेल्डन जैक्सन के साथ मिलकर स्कोर 242 रनों तक पहुंचाया और आउट होने से पहले सौराष्ट्र को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सौराष्ट्र ने पहले ही दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 242 रन बना लिए हैं।
वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल मैच के बाद से पुजारा की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाई है। उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी टेस्ट स्क्वॉड में नहीं चुना गया। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उनकी अनदेखी की गई। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पुजारा की लगता है इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए स्क्वॉड में वापसी हो सकती है।
फिलहाल, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान होना अभी बाकी है। पुजारा का ये शतक सेलेक्टर्स पर भी दबाव बनाने का काम कर सकता है। इसके अलावा विराट कोहली की वापसी को लेकर भी अभी सस्पेंस है।