भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं इस मैच में भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही है। इसके साथ ही भारतीय स्टार स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा कारनामा अपने नाम किया है। दरअसल, अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट झटकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
रांची में चल रहे मुकाबले में अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू आउट कर ये उपलब्धि अपने नाम की है। बेयरस्टो उस समय 38 रन बनाकर खेल रहे थे। इस विकेट के साथ इंग्लैंड को पहले सत्र में ही चौथा झटका लगा। इसी के साथ अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 मैचों की 42 पारियों में 100 विकेट पूरे किए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.16 और इकोनॉमी 2.90 का रहा है।
रवि अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट तो पूरे किए ही हैं। साथ ही वह इस टीम के खिलाफ 1085 रन भी बना चुके हैं। एक ही टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।
A special 💯! 👏 👏
1⃣0⃣0⃣th Test wicket (and counting) against England for R Ashwin! 🙌 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/FUbQ3Mhpq9 #TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/uWVpQnx3jz
— BCCI (@BCCI) February 23, 2024
एक प्रतिद्वंदी के खिलाफ 1000रन+ 100 विकेट वाले खिलाड़ी