Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों से बाजार गर्म है। वहीं आरसीबी के पूर्व स्टार खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने भी धोनी के संन्यास पर बड़ा बयान दिया है। डी विलियर्स ने माही को डीजल इंजन बताया है।
दरअसल, पिछले कई सालों से ये अटकलें लगाई जा रही है कि यह सीजन धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। वह इस साल रिटायरमेंट ले सकते हैं, लेकिन हर बार वह इन अटकलों पर सीजन खत्म होने से पहले विराम लगा देते हैं।
वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डी विलियर्स ने कहा कि धोनी की टीम एक बार खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, पिछले साल एमएस धोनी के रिटायर होने के बारे में कई सारी अफवाहें थीं, देवियों और सज्जनों ऐसा नहीं था। वह फिर वापस आएगा। क्या ये उनका आखिरी सीजन होगा? कोई नहीं जानता। वह तो बस डीजल इंजन लगते हैं जो कभी खत्म नहीं होता। वह दौड़ते रहते हैं। क्या अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं, क्या अविश्वसनीय कप्तान हैं।
डीविलियर्स ने आगे कहा कि, मेरा मानना है कि ये उनकी उपलब्धि के माध्यम से है, ये एमएसडी के लीडरशिप के माध्यम से है। स्टीफन फ्लेमिंग में एक शांत कोच, रवि जडेजा में वरिष्ठ खिलाड़ियों और अन्य लोगों के माध्यम से जिन्होंने वास्तव में इस अविश्वसनीय संस्कृति को जीवित रखा है। वह बहुत ही डराने वाली टीम है। उन्हें हराना कभी आसान नहीं होता।