इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को उनकी मेहनत का इनाम मिला है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने सरफराज से जो वादा किया था, वो शुक्रवार को पूरा कर दिया।
आनंद महिंद्रा ने सरफराज खान को उनके पिता नौशाद खान और भाई मुशीर खान की मौजूदगी में महिंद्रा SUV Thar गिफ्ट की है। वहीं अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी आनंद महिंद्रा कई खिलाड़ियों को थार गिफ्ट कर चुके हैं।
बता दें कि, सरफराज खान ने बीते 15 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक ठोका था। उनके डेब्यू पर पिता नौशाद खान और पत्नी भी मौजूद थीं। बेटे के डेब्यू पर पिता नौशाद भावुक हो गए थे।
Anand Mahindra has gifted Thar to Sarfaraz Khan’s father 👏 pic.twitter.com/Q0lRmQ60Va
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 22, 2024
वहीं आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया था। उन्होंने सरफराज के डेब्यू के अगले दिन यानी 16 फरवरी को एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा कि, हिम्मत नहीं छोड़ना, बस कड़ी मेहनत, साहस, धैर्य। एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं? एक प्रेरणादायक माता पिता होने के नाते ये मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा कि अगर नौशाद खान थार को गिफ्ट के रूप में स्वीकार करेंगे।
#Watch | இந்திய வீரர் சர்ஃபராஸ் கானின் தந்தைக்கு மஹிந்திரா தார் ஜீப்பை பரிசளித்தார் தொழிலதிபர் ஆனந்த் மஹிந்திரா! #SunNews | #SarfarazKhan | #AnandMahindra | @anandmahindra pic.twitter.com/ZEwHFL4gJM
— Sun News (@sunnewstamil) March 22, 2024