Breaking News
-
रसड़ा में दूध के टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत Please LIKE and FOLLOW…
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
आईपीएल 2024 के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी के फैंस के लिए बेहद दुखभरा रहा। दरअसल, एमएस धोनी अब कभी भी कप्तान नहीं कहलाएंगे। टॉस के समय फैंस की वो आवाज सुने को नहीं मिलेगी। आईपीएल 2024 शुरु होने से एक दिन पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। अब धोनी विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरेंगे।
वहीं जब धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर सीएसके साथियों को पता चली तो ड्रेसिंग रुम का माहौल कैसा था? थाला ने सीजन शुरू होने से पहले जब बताया कि वो कप्तानी छोड़ रहे हैं तो ड्रेसिंग रुम में मौजूदा सभी की आंखें भीगी हुईं थीं। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुद इसका खुलासा किया।
चेन्नई के कोच ने खुलासा करते हुए बताया कि, जब धोनी ने खबर दी तो लोगों की भावनाएं उमड़ आई। ड्रेसिंग रुम में किसी की आंख सूखी नहीं थी। हर कोई आगे बढ़ा। पिछली बार जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने की खबर दी थी तब हम लीडरशिप में बदलाव के लिए तैयार नहीं थे। बहरहाल, सभी ने रुतुराज गायकवाड़ को बधाई दी। वो ज्यादा बोलने वालों में तो नहीं, लेकिन उसमें सही दिशा में आगे ले जाने की काबिलियत है।
हालांकि, ये पहला मौका नहीं जब एमएस धोनी ने कप्तानी पद से इस्तीफा दिया हो। इससे दो साल पहले उन्होंने रविंद्र जडेजा को कमान सौंपी थी, लेकिन ये फैसला उन पर उलटा भारी पड़ गया। धोनी को बीच सत्र में दोबारा कप्तानी संभालनी पड़ी। कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि इस बार कहानी अलग होगी।