भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री क्रिकेट की दुनिया में अपने क्रिकेट आंकड़ों के अलावा अपने हटके अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कमेंट्री हो या फिर कोच शास्त्री अक्सर सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं। एक बार फिर रवि शास्त्री सोशल मीडिया की संसेशन बन गए हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा दिया है।
दरअसल, रवि शास्त्री ने नीले रंग के बाथरोब में अपनी तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने किसी हीरो की तरह पोज देते हुए अपने हाथ ऊपर उठाकर सिर के पीछे रखे हैं। लेकिन रवि शास्त्री की तस्वीर से ज्यादा उनका कैप्शन चर्चा में है। दरअसल, पू्र्व कोच ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, I am hottie, ‘I am naughty, I am sixtyyyy.’
रवि शास्त्री की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वह शास्त्री के इस अंदाज पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने रवि शास्त्री को चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने की सलाह दी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि रवि शास्त्री इस पोज में रणबीर कपूर से भी बेहतर लग रहे हैं। रणबीर कपूर ने सावरिया फिल्म में इसी अंदाज में पोज किया था।
I am hottie, I am naughty, I am sixtyyyy 🥵 pic.twitter.com/oHBQw3WoIf
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 10, 2024
Ravi Shastri can do better Sawariya Scenes than Ranbir for sure 😂🔥
— theboysthing_ (@Theboysthing) April 10, 2024
No one can beat Ravi bhai! When it comes to swag.. either in life, sports or ads 🙂
— Sourabh Sanyal 🇮🇳 (@sourabhsanyal) April 10, 2024