Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
पटना । बिहार के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के कारण सोमवार को राज्य के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। बिहार के मुख्य सचिव ने अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति की समीक्षा के लिए आपातकालीन प्रबंधन समूह की बैठक आहूत की जिसमें जल संसाधन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आदि के सचिव/प्रधान सचिव/अपर मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक द्वारा वर्तमान में तापमान की स्थिति एवं अगले 15 दिनों में तापमान में परिवर्तन की स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों में सामान्य तापमान से 30-35 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की संभावना है पर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी नहीं होगी। बैठक के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा पशुओं के पेयजल के लिए पर्याप्त कैटल ट्रफ की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। अन्य विभागों के द्वारा भी भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए की गई पूर्व तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया तथा पेयजल संकट होने पर आकस्मिक योजना की जानकारी दी गई।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए तैयार रहने तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। बिहार के शेखपुरा जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया में 40.9 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर, बांका और नवादा में 40.7 डिग्री सेल्सियस, डेहरी (रोहतास) में 40.2 डिग्री सेल्सियस, गया और मोतिहारी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर था जिसमें मधुबनी 39.9 डिग्री सेल्सियस, जमुई 39.7 डिग्री सेल्सियस, जीरादेई (सीवान) और वाल्मिकी नगर 39.4 डिग्री सेल्सियस, पटना 39.3 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर 39 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी।