Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई के पाले में एक और हार दर्ज हो गई है। वहीं दिल्ली ने प्लेऑफ की दौड़ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। इस मैच में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 247 रन ही बना सकी। इस दौरान दिल्ली के जैक फ्रेसर मैकगुर्क की 27 गेंद में 84 रन की आतिशी पारी खेली।
पिछले पांच मैचो में चौथी जीत के बाद दिल्ली अंकतालिका में दस मैचों में दस अंक के साथ पांचवें स्थान पर है जबकि मुंबई इंडियंस नौ मैचों में छह अंक लेकर नौवे स्थान पर है। दिल्ली को ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्ष के बल्लेबाज मैकगुर्क ने बेहतरीन शुरूआत दी और पहले विकेट के लिये अभिषेक पोरेल के साथ 44 गेंद में 114 रन जोड़े। उन्होंने आईपीएल में इस सत्र में सबसे तेज अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सिर्फ 15 गेंद में पचासा जड़ा।
वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सिर्फ 25 गेंद में नाबाद 48 रन बनाये जिसमें ल्यूक वुड को 18वें ओवर में जड़े पांच चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये।
हालांकि, मुंबई की शुरूआत दिल्ली की तरह आक्रामक नहीं रही। ईशान किशन ने दूसरे ओवर में खलील अहमद को तीन चौके जड़कर हाथ खोलने शुरू किये थे लेकिन चौथे ओवर में ही मुंबई को रोहित शर्मा के विकेट के रूप में करारा झटका लगा। आठ गेंद में आठ रन बनाकर रोहित को खलील ने शाई होप के हाथों लपकवाया। अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव ने मुकेश कुमार को दो चौके लगाये लेकिन ईशान (14 गेंद में 20 रन) इसी ओवर में अक्षर पटेल को कैच दे बैठे।
खलील के अगले ओवर में छक्का और चौका जड़ने वाले सूर्य अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 13 गेंद में 26 रन बनाकर लिजाड विलियम्स को कैच देकर लौटे। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जरूर कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाये लेकिन जब टीम को उनसे कप्तानी पारी की जरूरत थी , वह क्रीज पर जमने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे।
इंपैक्ट खिलाड़ी रसिख सलाम ने 13वें ओवर में मुंबई को दोहरे झटके देकर उसकी उम्मीदों पर लगभग पानी फेर दिया। पहले हार्दिक (24 गेंद में 46 रन, चार चौके , तीन छक्के) ने प्वाइंट पर मुकेश को कैच दिया और फिर निहाल वढेरा ने विकेट के पीछे पंत को कैच थमाया। इस समय मुंबई को 43 गेंद में 118 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट की बाकी थे। तिलक वर्मा ने अकेले किला लड़ाते हुए 32 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाये। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए। दिल्ली के लिये रसिख ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मुकेश को भी तीन और खलील को दो विकेट मिले।