Breaking News

अगर आपको भी इन चीजों के खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी

जब खाने की बात आती है तो हमारा मन काफी चंचल हो जाता है। मन और जुबान को हमेशा ही कुछ अलग की चाहत रखते हैं। कई बार होता है हमारा मन तीखे और चटपटे से फ्रेंच फ्राइज खाने को करता है। तो कभी कुछ खट्टा खाने का मन करता है, खट्टे खाने से गोल-गप्पे खाने का मन करता है। अक्सर हम सोचते हैं कि हमें इन चीजों की क्रेविंग भूख लगने की वजह से हो रही है। लेकिन सच में, हमें अक्सर उन चीजों की क्रेविंग होती है, जिन चीजों में मौजूद पोषक तत्वों की हमारे शरीर को जरुरत होती है। 
फ्रेंच फ्राइज
यदि आपको भी फ्रेंच फ्राइज या सॉल्टी चिप्स खाने का मन कर रहा है, तो हो सकता है कि आपको इलेट्रेलाइट या ओमेगा -3 की कमी हो। ओमेगा- 3 कमी दूर करने के लिए आप एवोकाडो, अखरोट खाना आपके लिए हेल्दी ऑप्शन होगा। 
कोल्ड ड्रिंक
अगर आपको कई बार सॉफ्ट ड्रिंक पीने की क्रेविंग हो रही है, तो आपके शरीर में कैल्शियम या मैग्नीशियम की कमी हो गई है। कोल्ड ड्रिंक की जगह आइस्ड हर्बल टी का सेवन करना काफी हेल्दी होता है।
चॉकलेट या मिठाई
चॉकलेट खाने की अधिक क्रेविंग आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी का कारण हो सकता है। चॉकलेट में  मैग्नीशियम सबसे अधिक होता है। लेकिन ज्यादा चॉकलेट खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी जगह आप पीनट बटर खा सकते हैं।
बर्फ
कई बार होता है कि हमें आचानक से बर्फ खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन अगर आपको बर्फ खाने की इच्छा हो रही है, तो आपके शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसी कमी को पूरा करने के लिए ड्राई फ्रट्स खा सकते हैं।
मीट
जो लोग नॉनवेज खाने के शौकीन होते हैं, उन्हें अक्सर मीट खाने की तीव्र क्रेविंग हो रही है, तो आपके शरीर में जिंक और आयरन की कमी हो सकती है। इसके अलावा विटामिन-बी 12 की  कमी से भी नॉन वेज खाने की क्रेविंग होती है।
ब्रेड
कई लोगों को ब्रेड खाने की क्रेविंग भी होती है। इसका मतलब शरीर में नाइट्रोजन की कमी का संकेत हो सकता है। जिन लोगों को पिज्जा, पास्ता आदि की क्रेविंग होती है। उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। चीज में कैल्शियम होता के साथ सैचुरेटेड फैट और सोडियम की काफी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है इसकी जगह पनीर का सेवन करना काफी हेल्दी ऑप्शन है।

Loading

Back
Messenger