Breaking News

साथ पढ़ने वाली सहेली ने ही दिया दगा, धोखे से नशा देकर किया बेहोश- फिर युवक को बुलाकर लड़की के साथ करवाया गंदा काम

संवाद सूत्र जागरण, रसड़ा : रसड़ा नगर से सटे एक गांव की किशोरी को सहेली के घर नशीला पदार्थ पिलाकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के चौथे दिन भी किशोरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपितों के धर-पकड़ की कार्रवाई में जुट गई है। सहेली पर लगाया गंभीर आरोप पीड़ित किशोरी की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन मई 2024 को 11 बजे दिन में मेरी पुत्री नगर के एक कोचिंग से पढ़कर छुट्टी होने के बाद सहेली के साथ उसके घर चली गई। सहेली ने उसे घर में जन्मदिन कार्यक्रम मनाने की बातकह कर अपने साथ ले गई थी। यहां साजिश के तहत सहेली ने नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे मेरी पुत्री बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित युवक ने मेरी पुत्री संग दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ने पर समीप के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां स्थिति और खराब होने पर सहेली उसे मेरे घर ले आई और घटना से अवगत कराया। पीड़िता को स्वजन रसड़ा सीएचसी ले गए जहां से बलिया रेफर कर दिया गया। बलिया में स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ भेज दिया। आजमगढ़ के चिकित्सकों ने पुलिस केस बताकर पुन: बलिया भेज दिया, जहां पर सही उपचार भी संभव नहीं हो पा रहा है। मेरी पुत्री सही इलाज के अभाव में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। प्रभारी निरीक्षक क्षितिज दीक्षित ने बताया कि पीड़िता की आरोपित सहेली व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Loading

Back
Messenger