Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम मुंबई पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने हीरा व्यापारी भरत शाह से बात की।
बातचीत के दौरान शाह ने कहा कि देश में मोदी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखते हुए देश के लोगों से भी उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार नहीं बल्कि यह आम आदमी की सरकार है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से आम लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री कुछ चुनिंदा लोगों के उत्थान के बारे ही नहीं बल्कि देश के सभी नागरिकों के बारे में सोचते हैं और काम करते हैं।
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए ही विपक्ष फ्री की रेवड़ियां जैसे मुद्दों पर बात करता है। क्योंकि वे प्रधानमंत्री और बीजेपी की सरकार से सीधा मुकाबला नहीं कर सकते हैं। विपक्ष के फ्री के दावे सिर्फ खोखले वादे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से ही दुनिया में भारत का इतना नाम हुआ है। आज जो भी भारतीय दुनिया के किसी कोने में जाते हैं, उनको दुनिया बहुत सम्मान की नजर से देखती है। सरकार के 10 साल के कामकाज को देखते हुए उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में भाजपा की सरकार है उसी प्रकार महाराष्ट्र में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो यह देश और महाराष्ट्र राज्य दोनों के लिए अच्छा होगा।