Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम मुंबई पहुँची है। जहाँ बीजेपी की प्रवक्ता साइना एनसी के साथ हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बातचीत की।
साइना एनसी ने कहा कि चुनाव संवाद पर चलता है और विशेष संपर्क का यही मकसद है कि डॉक्टर, वकील और सभी लोगों को उनकी भाषा में उनको समझाएं कि मोदी जी का क्या नेतृत्व है। इसके अलावा विकसित भारत को लेकर उनका क्या प्लान और डेवलपमेंट है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री किरण जीजू ने समाज के प्रमुख उद्योगपति, अधिवक्ता और तमाम अन्य वर्गों के लोगों के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इसलिए जो लोग भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से नहीं जुड़े हैं लेकिन जो मोदी जी का सम्मान करते हैं। उन तक पहुँचना बहुत जरूरी है। विपक्ष के संविधान और लोकतंत्र के खत्म करने के दावे पर और उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल झूठी अफवाहें फैला रहा है। क्योंकि उनके पास कोई विजन प्लान और विचारधारा नहीं है।
उनके अनुसार, मोदी जी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश को प्रगति की ओर बढ़ा रहे हैं। हम तीसरी इकॉनमी बनने वाले हैं। मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, 11 करोड लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है, 13 करोड लोगों को शौचालय मिले हैं 55 करोड लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। इसके अलावा भी लिस्ट और भी बहुत लंबी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीन स्तर पर काम कर रहे हैं। हमें मोदी जी ने हमें सिखाया है कि नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और इंडिविजुअल लास्ट। जब भी कैंडिडेट की घोषणा होती है तो उस फैसले को सबको स्वीकारना होता है। उन्होंने कहा कि राधिका खेड़ा, गौरव बल्लभ, रोहन गुप्ता के अलावा भी बहुत लोग भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं क्योंकि कांग्रेस एक डूबती नैया है जिसका कोई कप्तान नहीं है। राहुल गांधी बिखर गए हैं और अमेठी से भागते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए लोग नरेंद्र मोदी के रूप में एक सक्रिय और कैरिज्मेटिक लीडर को चुन रहे हैं।