Breaking News
-
ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 सालों के बाद फिर से सत्ता पर काबिज हो गई…
-
भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद गुरुवार…
-
आज के दौर में लोग फिटनेस को लेकर काफी सजग हो रहे हैं। शरीर को…
-
रोहित शर्मा की कप्तान में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद भारतीय टीम…
-
बारबाडोस में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल में बाउंड्री के पास सूर्यकुमार…
-
बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने अपने स्पाई यूनिवर्स की नयी फिल्म की आधिकारिक तौर पर…
-
मुंबई। शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में टी20…
-
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद आधिकारिक तौर…
-
ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में अपना आखिरी भाषण 10, डाउनिंग स्ट्रीट…
-
आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण महिलाओं में पीसीओडी, एंडोमेट्रेसिस और इनफर्टिलिटी…
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम पश्चिम बंगाल पहुंची। जहां की दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की है।
महिलाओं ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में निश्चित ही कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हर हिंदू को चाहिए कि वह कमल खिलाए क्योंकि कमल पर मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं। इसके अलावा महिलाओं ने कहा कि उन्हें शेर की तरह दहाड़ता नरेंद्र शेर मोदी जैसा ही प्रधानमंत्री चाहिए है। कश्मीर को लेकर महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ गई थीं। जिसके कारण आर्मी के जवान बड़ी संख्या में शहीद होते थे। लेकिन मोदी सरकार में जम्मू कश्मीर की स्थिति नियंत्रण में है और लोग चैन की सांस लेते हैं। बंगाल में हो रहे महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उनकी स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है।
इसके अलावा शराब राज्य सरकार के नियंत्रण में नहीं है। जिससे छोटे-छोटे बच्चे और युवाओं को कम उम्र में ही नशे की लत लग रही है। उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से दूर करेंगे। इसलिए उन्हें भरोसा है कि फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन और राम मंदिर को लेकर भी सरकार की तारीफ करते हुए अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में हो रहे महिलाओं पर उत्पीड़न के कारण एक-न-एक दिन पश्चिम बंगाल सरकार गिरेगी और ममता दीदी का सर्वनाश होगा। महिलाओं ने अबकी बार 40 बार का नारा देते हुए राज्य में 35 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने की उम्मीद जताई है।