Breaking News

‘धरती से जैसे डायनोसार लुप्त हो गए, कांग्रेस वैसे ही भारत से गायब हो जाएगी’, राजनाथ सिंह ने बलिया जनसभा में कसा तंज

जागरण संवाददाता, बलिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 में ही आप लोगों ने साइकिल की चेन उतार दी थी। दस वर्षों तक जिस साइकिल में चेन न हो, वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। धरती से जैसे डायनोसार लुप्त हो गए, कांग्रेस वैसे ही भारत से गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समान नागरिकता संहिता किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। विपक्षी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसे लेकर भ्रम फैला रही हैं। किसी को भी इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार तो सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है।

Loading

Back
Messenger