Breaking News

IPL 2024: हरभजन सिंह हुए अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के मुरीद, कहा- ‘टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा नहीं तोड़ रहे’

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने में ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की भूमिका अहम रही  है। 23 साल के अभिषेक ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलेगा। पंजाब कि लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अभिषेक की रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान हरभजन सिंह ने बड़ा दावा किया है। 
अभिषेक ने रणजी में उस समय डेब्यू किया था जब हरभजन पंजाब के कप्तान थे। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर सनराइजर्स के ओपनर को लेकर कहा कि वह टीम इंडिाय के दरवाजे को खटखटा नहीं रहे हैं बल्कि तोड़  रहे हैं। तोड़ने के लिए बस अब तैयार खड़े हुए हैं, उन्होंने कहा कि इस आईपीएल में अभिषेक ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उन्हें नहीं लगता किसी और युवा खिलाड़ी ने की है। 
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, अभिषेक ने बल्ले से दबदबा दिखाया है। उन्होंने अब तक गेंदबाजी नहीं की, लेकिन वह भी काफी अच्छा करते हैं। वह शानदार ऑलराउंडर हैं। वह पिछले 1-2 साल में उनकी प्रगति देखकर काफी खुश हैं। अभिषेक ने इस आईपीएल सीजन में 13 पारी में 109.41 की स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं जबकि उन्होंने 41 छक्के जडे़ हैं। 
अभिषेक को आईपीएल में पहली बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2018 में अपने साथ जोड़ा था। तब वह महज 17 साल के थे। वह उसी साल अंडर 19 वर्ल्ड कप खेले थे। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। 2019 में वह एसआरएच से जुड़े। सबकुछ ठीक रहा तो वह जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम में मौका पा सकते हैं। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद भारतीय टीम को दौरा करना है। 

Loading

Back
Messenger