Breaking News

T20 World Cup: आयरलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा पूरे कर लेंगे 600 छक्के, बस कर लें ये काम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम 5 जून यानी बुधवार से आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि वह साल 2007 की सफलता को इस बार दोहराएंगे और टीम इंडिया को चैंपियन बनाएंगे। वहीं कप्तान रोहित के पास आयरलैंड के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी अपने नाम करने का मौका है। 
दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर सकते हैं औऱ इसके लिए उन्हें इतने सिक्स जड़ने की जरूरत होगी।
बता दें कि, रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक केले 472 मैचों में 597 छक्के लगाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले वर्ल्ड के पहले बैट्समैन बन जाएंगे। रोहित शर्मा फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर 553 छक्कों के साथ क्रिस गेल मौजूद हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर वहीं शाहिद अफरीदी इस सूची में 476 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
टी 20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्डइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने 33 मैचों में 63 छक्के जड़े हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं, जिन्होंने 39 मैचों में 35 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं जिन्होंने अब तक खेले गए 27 मैचों में 33 छक्के लगाए हैं। युवराज सिंह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 31 मैचों में 33 छक्के लगाने का कारनामा किया है। 

Loading

Back
Messenger