Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर दिल्ली में राजग की बैठक में चर्चा नहीं हुई। भाजपा के सहयोगियों-तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया। दोनों दलों ने क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय हितों के बीच संतुलन बनाने का भी संदेश दिया।
दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पद से फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश भाजपा का आंतरिक विषय है और दिल्ली में राजग की बैठक में इस पर चर्चा करने की कोई वजह नहीं थी। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में एक सीट पर जीत मिली है। महाराष्ट्र में भाजपा की सीट संख्या पिछले लोकसभा चुनाव के 23 से घटकर नौ पर आने के बाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेताओं ने चुनाव बाद के परिदृश्य पर चर्चा के लिए नागपुर में फडणवीस के आवास पर उनसे मुलाकात की।
चुनाव नतीजों के एक दिन बाद, फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को मजबूत करने के लिए अधिक संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालना चाहेंगे। राज्य में छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होना है।