Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
-
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीसरा भव्य 'अमृत स्नान' महाकुंभ पवित्र शहर प्रयागराज के…
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी, जिसके दो दिन बाद ही 25 जून को शत्रुघ्न सिन्हा कथित तौर पर हादसे का शिकार हो गए। इससे एक दिन पहले 24 जून को बिहार के हिंदुवादी संगठन हिंदू शिव भवानी सेवा ने जहीर इकबाल पर लव जिहाद का आरोप लगा दिए गए और इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी को इस्लामीकरण की कोशिश बताया था। शत्रुघ्न सिन्हा की स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया, लेकिन जो खबरें सामने आईं, उनमें दावा किया जा रहा है कि वे अपने डाइनिंग रूम में हादसे का शिकार हुए थे।
शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया
शत्रुघ्न सिन्हा 25 जून को अपने घर की पसंदीदा जगह पर थे, तब उन्हें चोट लगी। हादसे के बाद मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, वे डाइनिंग रूम में फिसल गए थे, उनकी पसलियों में चोट आई थी और उनकी एक छोटी-सी सर्जरी हुई। जब अभिनेता के साथ यह हादसा हुआ, तब उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पास ही मौजूद थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें तुरंत सहारा दिया और ज्यादा गंभीर चोट लगने से बचाया। सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने भी पुष्टि की कि शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, हां, शत्रुघ्न अस्पताल में हैं, लेकिन अब वे पूरी तरह ठीक हैं। वे कल शाम तक घर लौट आएंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा को वायरल फीवर था
शत्रुध्न सिन्हा के छोटे बेटे लव सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, पापा को वायरल फीवर था और वे बीते कुछ दिनों से कमजोरी महसूस कर रहे थे, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफवाहें थी कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से शत्रुघ्न खुश नहीं थे। वे कुछ नाराज थे, जिसे शादी से पहले दूर कर लिया गया था। इसकी पुष्टि खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने की थी। जब सोनाक्षी सिन्हा की सिविल मैरिज की तस्वीरें समाने आईं, तो साफ हो गया कि बेटी और पिता के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।