Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
घी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना देसी घी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा मना जाता है। बड़े-बुजुर्ग लोग हमेशा से ही शुद्ध देसी घी खाने की सलाह देते हैं। दरअसल घी के अनगिनत फायदे है इसीलिए घी का महत्व अधिक है। घी का सेवन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद फायेदमंद है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने वाली टी सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है।
घी खाने के फायदे
– घी में विटामिन ए और ई का सोर्स होता है जो लिवर, हार्मोन बैलेंस और प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाता है।
– बता दें कि स्टेनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन से न्यूट्रिशन, गट हेल्थ और एक्सरसाइज में स्टडी करने वाले एजुकेटर और राइटर प्रशांत देसाई ने बताया कि, घी दुनिया का बेस्ट हेल्दी फैट है। मैं जब यूएस गया तो उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि आप उस धरती से आए हैं जिसने दुनिया को घी दिया।
– उन्होंने आगे कहा कि घी में सबसे कार्बन का डबल बॉन्ड है और यह ऐसा सैचुरेटेड फैट है जो दूसरे सैचरेटेड फैट से अलग है। यह नेचुरल फैट बर्नर की तरह काम करता है।
– आपको बता दें कि घी में ऐसी प्रॉपर्टी होती हैं कि यह स्टबर्न फैट और विसरल फैट को भी कम करता है।
ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल में खासियत
– इसके साथ ही घी और कोकोनट ऑयल के काफी फायदे होते हैं। एक्सपर्ट ने बताया आप घी को रोटी के साथ खाओ, आपका ग्लूकोज कम हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि, मैं रोजाना 4 चम्मच घी खाता हूं और मैं ऐसा कुछ नहीं बताता हूं जो साइंटिफिक प्रूवन न हो। मेरा मानना है कि घी बेस्ट है, जिनको खाना है वो खाते हैं, मैं तो खाता हूं।
घी फैट बर्न करता
क्लेवेंडर क्लिनिक के मुताबिक, घी में मीडियन-चैन फैटी एसिड होते हैं, जिन्हें शरीर आसानी से ऊर्जा में परिवर्तित करता है और इसके साथ ही फैट को बर्न करने में मददगार है। बता दें कि, घी में कंज्युगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए) अधिक होता है जो शरीर की चर्बी कम करता है और लीन मसल्स को बढ़ाता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के मुताबिक, डाइट में रोजाना 2-3 चम्मच घी खाने से हेल्थ में सुधार हो सकता है।