गुरुवार की शाम मुंबई में टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के लिए आयोजित विक्ट्री परेड जनसैलाब उमड़ पड़ा। टीम इंडिया की ये विक्ट्री परेड नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में समाप्त हुई।
उससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम नई दिल्ली से देरी से मुंबई पहुंची। जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पाई। इस विजय जुलूस का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर पहुंच गए। भारतीय टीम बारबाडोस से सुबह नई दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद टीम दोपहर बाद तीन बजकर 42 मिनट पर ही मुंबई के लिए रवाना हो पाई। वानखेड़े स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया और कुछ मिनट में ही स्टेडियम खचाखच पर गया। स्टेडियम के गेट को शाम पांच बजे के लगभग बंद कर दिया गया और कई प्रशंसक बाहर इंतजार करते रह गए। भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पहुंची, जहां उसे ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया।
Hardik ke aankhon ke samne pura flashback ho raha hoga… same Wankhede Stadium, same crowd… from booing to cheering for him. 🥺
Peak of cinema. 🔥🥹#HardikPandya #WankhedeStadium pic.twitter.com/y4Wc7yvLvn
— Sann (@san_x_m) July 4, 2024
इसके साथ ही मुंबई पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों और मीडियाकर्मियों का लंबा इंतजार भी खत्म हुआ। रुक-रुक कर हो रही बारिश, अत्यधिक उमस और आस-पास के इलाकों में हज़ारों लोगों के आने की वजह से वानखेड़े स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए। जो लोग वानखेड़े के अंदर पहुंचने में सफल रहे वे भोजन और पानी की कमी के बावजूद अपनी सीटों परजमे रहे। बाद में बारिश तेज हो गई लेकिन प्रशंसक इसकी परवाह किए बिना अपने लिए सीट पक्की करने की जद्दोजहद में लगे रहे। इस भीड़ में कई जोड़ी जूते छूट गए और चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ नजर आ रहा था। बारिश के बावजूद कोई भी प्रशंसक अपनी सीट से नहीं हटा।
इस बीच डीजे ने सभी तरह के गानों से मनोरंजन किया और एक बार तो ऐसा लगा कि वानखेड़े में रेन-डांस पार्टी हो रही है। स्टेडियम के स्पीकर से वेंगाबॉयज़ का पार्टी हिट टू ब्राज़ील और देश का अनौपचारिक खेल गान चक दे इंडिया बजने लगा। इसके तुरंत बाद वानखेड़े में सचिन…सचिन और मुंबईचा राजा, रोहित शर्मा! और इंडिया…इंडिया के पारंपरिक नारों के साथ माहौल जीवंत हो उठा।
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड
वहीं जब टीम इंडिया देरी से टीम इंडिया के खिलाड़ी ओपन बस पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान रोहित शर्मा और भारत के अन्य खिलाड़ी फैंस से भी मिल रहे हैं। आपको बता दें कि लाखों की संख्या में फैंस खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं। इस परेड के दौरान रोहित और विराट ने विक्ट्री परेड के दौरान एक साथ ट्रॉफी को उठाया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के इस पल को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
#WATCH | Mumbai: Team India conduct its victory parade and celebrate as they head to Wankhede Stadium. #T20WorldCup2024 pic.twitter.com/IOLJX9ugvi
— ANI (@ANI) July 4, 2024
वहीं आखिर में वानखेड़े स्टेडियम की तरफ टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पहुंची। यहां से भारतीय टीम अब वानखेड़े स्टेडियम की ओर बढ़ी और जहां भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। वानखेड़े स्टेडिय में टीम इंडिया का इंतजार करीब 40000 से ज्यादा फैंस इंतजार कर रहे थे।
HARDIK PANDYA SUPREMACY!!!!
Getting all the love now 💙💙💙#T20WorldCup pic.twitter.com/hfrABN5Gr8
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) July 4, 2024
टीम इंडिया को सम्मानित किया गया
वानखेड़े पहुंचकर रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों ने डांस करते नजर आए। खिलाड़ियों ने देश भक्ति गानों पर डांस किया। वहीं टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या वर्ल्ड ट्रॉफी के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे। रोहित शर्मा उनके आगे थे। सबसे आखिर में टीम इंडिया को बीसीसीआई सचिव और अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने 125 करोड़ की धनराशि से सम्मानित किया।