Breaking News

अगर इस बार भी बढ़ा यमुना का जलस्तर तो कैसे निपटेगी दिल्ली सरकार? आतिशी ने बताया पूरा प्लान

दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यमुना का स्तर बढ़ने की स्थिति में बाढ़ नियंत्रण और राहत के सभी उपाय किए गए हैं। आतिशी ने कहा कि हमने बाढ़ राहत और बाढ़ नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार और सभी संबंधित विभागों की तैयारियों का जायजा लिया। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं बने। लेकिन, अगर यमुना में पानी का स्तर बढ़ता है तो दिल्ली सरकार उससे निपटने के लिए तैयार है। 
 

इसे भी पढ़ें: एक ओर जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल, इधर संजय सिंह को आम आदमी पार्टी ने दी अहम जिम्मेदारी

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पिछली बार यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। जिस वजह से काफ़ी परेशानी हुई थी। लेकिन इस बार हमने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पूर्वी ज़िले के DM ऑफिस में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी तैनात रहते हैं। यहां से हर समय निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी के रिलीज़ होते ही बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत सभी एजेंसी सक्रिय हो जायेंगी। 
 

इसे भी पढ़ें: दोनों सदनों में आपातकाल की निंदा की गयी लेकिन सवाल उठता है कि क्या इतना भर पर्याप्त है?

मंत्री ने बताया कि आज की मीटिंग में सभी तैयारियों का जायज़ा लिया गया है। इस बैठक में NDRF की तरफ़ से भी अधिकारी आए थे। हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली में इस बार बाढ़ की स्थिति ना आए लेकिन अगर ऐसा होता भी है तो दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिन में अच्छी बारिश हुई है। जिससे हथिनीकुंड बैराज से ज़्यादा पानी डिस्चार्ज हो रहा है। हालांकि अभी वहां से 352 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं जब इस बैराज से 1 लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी डिस्चार्ज होता है, तभी बाढ़ की आशंका होती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार हथिनीकुंड से ज़्यादा पानी छोड़ा गया और ITO बैराज के गेट ना खुलने की वजह से स्थिति बिगड़ गई थी। इस बार ITO बैराज के सभी गेट खुलवा दिए हैं और जो गेट नहीं खुले उन्हें कटवा दिए गया है। 

Loading

Back
Messenger