Breaking News
-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जांच आदेश के बाद बिहार पुलिस ने गुरुवार को बिहार के…
-
भारत ने एक बार फिर से अपने महत्वपूर्ण कूटनीतिक कमद से दुनिया को हैरान कर…
-
भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं, वो यूरोप के जरिए…
-
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आप विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा दायर याचिका…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा गत…
-
लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई…
-
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित ताज महल के रखरखाव…
-
मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे गुरुवार को वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में कांग्रेस में…
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के…
-
देश की राजधानी नई दिल्ली में चार दिवसीय मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’…
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की निजी ऑडी ए4 कार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। ये वही ऑडी ए4 कार है जिस पर अवैध तरीके से लाल बत्ती लगाई गई थी। यहां तक की गाड़ी पर महाराष्ट्र सरकार भी लिखा गया था।
इस गाड़ी के खिलाफ यातायात उल्लंघन के लिए पहले 21 चालान काटे गए थे। हाल ही में ये जानकारी सामने आई है। इन चालान की कीमत 26,000 रुपये थी। ये जानकारी पुणे के एसीपी मनोज पाटिल ने साझा की है। ओवर-स्पीडिंग, सिग्नल जंप करना और पुलिस द्वारा कहने पर भी रुकने से इनकार करने जैसे उल्लंघनों के लिए जारी किए गए चालान 2022 से निपटान के लिए लंबित हैं। पाटिल ने कहा, “यातायात पुलिस ने कार पर लाल बत्ती और ‘महाराष्ट्र सरकार’ चिन्ह के इस्तेमाल के लिए 500 रुपये के जुर्माने के साथ एक और चालान बनाया है।”
उन्होंने कहा, ”खेड़कर द्वारा इस्तेमाल की गई कार थर्मोवेरिटा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के नाम पर पंजीकृत है।” पुणे आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि कार 27 जनवरी, 2012 को पंजीकृत हुई थी। इंस्पेक्टर शफील पठान ने कहा, “पूजा खेडकर के नाम पर नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि वह कार का इस्तेमाल कर रही थीं। इसकी पुष्टि डीसी कार्यालय से एकत्र किए गए वीडियो साक्ष्य से हुई। इसके अलावा, विभिन्न ऑनलाइन समाचार पोर्टलों पर वीडियो भी उपलब्ध हैं। हमने उनसे कहा है कि वे कार को उसके पंजीकरण कागजात के साथ यातायात प्रभाग कार्यालय में सत्यापन और कानूनी कार्रवाई के लिए लेकर आएं।”
पूजा पर है ये आरोप
पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने दिव्यांगता और ओबीसी कोटा का फर्जी सर्टिफिकेट देकर इसका दुरुपयोग किया है। पूजा खेडकर पर अनुचित व्यवहार करने के आरोप भी लगे है। इसके बाद उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम किया जा चुका है। पूजा खेडकर को लेकर एक और मामले का खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि पूजा के पास अथाह संपत्ति है। वहीं पूजा ने ये दावा किया था कि उनके माता-पिता अलग हो चुके है, जबकि इसका भी खंडन कई लोग कर चुके है।