Breaking News
-
आज के समय में स्किन संबंधी समस्याएं होना आम बात है। इसके पीछे कई कारणों…
-
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सोमवार को देश की यात्रा करने के इच्छुक…
-
शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल पाया जाता है। शहद के…
-
दुबई । यमन के हुती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने देश के ऊपर अमेरिका…
-
प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम आस्क दी एक्सपर्ट में इस बार हमने बात की डॉक्टर फरहान…
-
बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती रहती है।…
-
पाकिस्तान में नसरल्लाह की मौत पर बवाल मचा हुआ है। करांची में हिंसक विरोध प्रदर्शन…
-
इजरायल हिज्बुल्लाह के टॉप कमांडरों को चुन-चुनकर खत्म कर रहा है। शुक्रवार को हसन नसरल्ला…
-
दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को इजरायल ने उसका सबसे बड़ा घाव दिया…
-
आमतौर पर ऑफिस में काम करने के दौरान हम सभी थकान महसूस करते हैं और…
अक्सर खराब जीवनशैली और गलत खानपान के चलते मोटापा जकड़ लेता है। अगर आप भी पेट की चर्बी से परेशान हैं तो हम आपको बताएंगे कि इसे कैसे कम करें। बेहतर डाइट और रोजाना एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी कम हो जाती है। अगर आप अपने डाइट में आयुर्वेदिक हर्ब्स को शामिल करेंगी तो काफी फायदा होगा। यहां हम आपको 2 ऐसे ही आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं। ये हर्ब्स वेट लॉस में बेहद फायदेमंद है।
वजन कम करने के लिए गिलोय का सेवन
– गिलोय को सबसे बढ़िया इम्यूनिटी बूस्टर के रुप में जाना जाता है। यह वजन करने में भी आसानी होती है।
– गिलोय के पौधे की जड़ें, पत्तियां और तना, तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसे आप खाली पेट जूस को पीकर, वजन घटा सकते हैं।
– गिलोय का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्न होता है।
– गिलोय शरीर को डिटॉक्स करता है यानी शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकलता है। यह वेट लॉस करने में मदद करता है।
– गिलोय पाचन भी दुरूस्त होता और कई तरह के इंफेक्शन्स से बचाव होता है।
– गिलोय में डिपोनेक्टिन और लेप्टिन होते हैं। ये वजन कम करने में मदद करता है।
वजन कम करने में अश्वगंधा मदद करेगा
– अश्वगंधा एक प्राचीन हर्ब है, इसमें मौजूद कम्पाउंड्स नींद लाने में मदद करते हैं और एंग्जायटी भी दूर होगा।
– शरीर को स्ट्रेस से लड़ने की ताकत देता है और सेहत में सुधार करता है।
– अगर आपको स्ट्रेस हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल समेत कई हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं और इसका वजह से वजन बढ़ने लगता है।
– अश्वगंधा, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है, शरीर को ताकत देता है।
– वजन कम करने के लिए आप अश्वगंधा सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। लेकिन, इससे पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए।