Breaking News

टी20 कप्तानी के लिए Hardik Pandya vs SKY? IPL में भी हार्दिक पंड्या को हो सकता है बड़ा नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतते ही रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 इंटरनेशनल में नए कप्तान की तलाश है। कुछ दिन तक हार्दिक पंड्या इसके प्रबल और एकमात्र दावेदार लग रहे थे लेकिन श्रीलंका दौरे के लिए टीम चयन से पहले सूर्या इस रेस में शामिल हो गए हैं। पंड्या के चोटिल रहने के ट्रैक रिकॉर्ड के कारण SKY के कप्तान बनने की संभावना है।

सूर्यकुमार यादव को कमान मिलने से हार्दिक पंड्या केवल भारतीय टीम की कप्तानी नहीं गंवाएंगे, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हार्दिक और सूर्यकुमार एक ही फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले मुंबई की टीम जरूर सूर्यकुमार यादव को रिटेन करना चाहेगी। कम से कम टी20 में सूर्या को तो यूं ही नहीं जाने दिया जा सकता। 

वहीं अगर सूर्या को मुंबई इंडियंस रिटेन करना चाहती है और वह भारतीय टीम के कप्तान बनते हैं तो क्या वह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे? क्या भारत का टी20 कप्तान अपने ही देश की फ्रेंचाइजी लीग में किसी और की कप्तानी में खेलेगा? जैसे रोहित शर्मा जब टी20 कप्तान थी तो उन्होंने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 में खेला था। फिलहाल ऐसा तो पहली ही बार हुआ था। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रोहित शर्मा सालभर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले थे। उनकी जगह हार्दिक पंड्या ने टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद पिछले साल के आखिर में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और कप्तान बना दिया। रोहित शर्मा 2024 की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले। इसके बाद जय शाह द्वारा कन्फर्म किया गया कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी0 वर्ल्ड कप 2024 खेलेगी। 

Loading

Back
Messenger