Breaking News
-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जांच आदेश के बाद बिहार पुलिस ने गुरुवार को बिहार के…
-
भारत ने एक बार फिर से अपने महत्वपूर्ण कूटनीतिक कमद से दुनिया को हैरान कर…
-
भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं, वो यूरोप के जरिए…
-
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आप विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा दायर याचिका…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा गत…
-
लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई…
-
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित ताज महल के रखरखाव…
-
मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे गुरुवार को वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में कांग्रेस में…
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के…
-
देश की राजधानी नई दिल्ली में चार दिवसीय मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’…
मुंबई । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को इस बात पर बल दिया कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद आई है। अब तक, एमवीए राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए सामूहिक रूप से पैरवी करने से परहेज करती रही है। महाराष्ट्र में अक्टूबर में चुनाव होने हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह शीर्ष पद के लिए ठाकरे की उम्मीदवारी पर जोर दे रहे हैं, राउत ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहे हैं। नयी दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र के ‘‘दमनकारी’’ रवैये के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।
राउत ने कहा, ‘‘राज्य (चुनाव) के लिए एक चेहरा होना जरूरी है। अगर राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में (विपक्ष का) चेहरा होते, तो हम (भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को हरा सकते थे। राहुल गांधी द्वारा विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने के बाद ही देश में आत्मविश्वास जगा। इसलिए विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी दोनों के लिए एक चेहरे की जरूरत है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मतलब यह है कि ठाकरे एमवीए के सीएम उम्मीदवार होंगे, राउत ने कहा, ‘‘केवल राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ही(लोकसभा चुनावों में) विपक्ष का चेहरा बने।’’
एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। ठाकरे की ओर से यह संकेत दिया गया कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर सामने आने के लिए तैयार हैं जिसके बाद ही राउत की यह टिप्पणी आई है। ठाकरे इस सप्ताह की शुरुआत में नयी दिल्ली में थे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल और ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।