Breaking News

Bangladesh भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों को किसने तोप से उड़वा दिया, 200 की हुई मौत

म्यामांर से एक बार फिर रोहिंग्याओं को लेकर एक दर्दनाक खबर सामने आई हैं। देश छोड़कर बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्याओं पर ड्रोन और तोप के जरिए हमला किया गया है। म्यांमार के मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के करीब 200 नागरिक पश्चिमी राज्य रखाइन में एक तोपखाने और ड्रोन हमले में मारे गए है। देश छोड़ने की कोशिश कर रहे रोहिंग्याओं के ऊपर तोपो और ड्रोन से हमला किया गया है। लोगो ने अराकान आर्मी पर हमले का आरोप लगाया। वही, अराकान आर्मी ने रोहिग्या पर हमले में शामिल होने से इनकार किया।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में नफरत की ये कैसी आग? पाक के सरेंडर वाले आजादी के लम्हों पर था कभी नाज, दंगाईयों ने अब वो भी मिटाया

यह हमला तब हुआ जब कुछ रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश सीमा के करीब एक नदी के पास नाव का इंतजार कर रहे थे। यह हमला पश्चिमी म्यांमार के रखाइन राज्य में बांग्लादेश की सीमा के पास हुआ। बचने के लिए लोग सीधे नदी में कूद गये। वे नफ़ नदी पार करके बांग्लादेश में माउंगडॉ शहर में चल रही भीषण लड़ाई से भागने की कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Hindu Protest: सड़कों पर हिंदुओं के उतरते ही पलटा पूरा खेल, भागे-भागे नए प्रधानमंत्री ने बुला ली बड़ी बैठक

अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सहायता समूह डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने शुक्रवार, 9 अगस्त को एक बयान जारी कर कहा कि वे रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए हमलों से घायलों का इलाज कर रहे हैं और घायलों की संख्या में वृद्धि जारी है। घायल वे लोग हैं जो बांग्लादेश में सीमा पार करने में कामयाब रहे। अराकान सेना ने नवंबर 2023 में अपना राखीन आक्रमण शुरू किया और पड़ोसी चिन राज्य में से एक सहित 17 टाउनशिप में से नौ पर नियंत्रण कर लिया है। जून से, अराकान सेना सीमावर्ती शहर माउंगडॉ पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रही है। 

Loading

Back
Messenger