Breaking News

विनेश फोगाट की अर्जी खारिज होने पर बजरंग पूनिया ने साधा निशाना, कहा- 15-15 रुपये में खरीद लेना….

लंबे इंतजार के बाद विनेश फोगाट और पूरे भारत देश को मायूसी हाथ लगी है। दरअसल, CAS ने विनेश फोगाट की अपील को खारिज कर दिया है। बता दें कि,
पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण पहलवान विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन फॉर स्पोर्ट्स में सिल्वर मेडल के लिए अपील डाली थी। वहीं अब विनेश के साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने विनेश को देश का कोहिनूर बताया साथ ही उन्होंने लिखा कि जिनको मेडल चाहिए, 15-15 रुपये में खरीद लेना।
बजरंग ने कहा कि, माना पदक छीना गया तुम्हारा इस अंधकार में, हीरे की तरह चमक रही हो आज पूरे संसार में। विश्व विजेता हिन्दुस्तान की आन बान शान, रूस्तम ए हिंद विनेश फोगाट आप देश की कोहिनूर हैं। पूरे विश्व में विनेश फोगाट विनेश फोगाट हो रही हैं। जिनको मेडल चाहिए खरीद लेना 15-15 रुपये में। बजरंग ने ये बात रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधाते हुए कही। 

बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन के दौरान पहलवानों ने अपना मेडल वापस करने की बात कही थी। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पदकों को 15 रुपये का बताते हैं। इस बयान को लेकर बजरंग ने तब भी पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने विनेश की याचिका खारिज होने पर एक बार फिर बृजभूषण शरण सिंह के वीडियो की याद दिला दी है। 

Loading

Back
Messenger