Breaking News

चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद Atishi बोलीं, AAP हरियाणा में जीत के लिए बना रही है रणनीति

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत 1 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे। राज्य विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा। तो वहीं, वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश के प्रमुख सियासी लोकसभा चुनाव के बाद से ही रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा पर दिल्ली सरकार में मंत्री और शीर्ष आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का कहना है कि आप हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। AAP के कार्यकर्ता और नेता लगातार सार्वजनिक रैलियां और संबोधन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनमें शामिल हो रहे हैं। मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं, इसलिए हरियाणा के लोगों का उनसे विशेष भावनात्मक लगाव है। 
उन्होंने कहा आप हरियाणा में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी फिर चाहे गठबंधन होगा या नहीं। इसका फैसला सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद किया जाएगा। AAP राज्य में चुनाव के लिए हर चीज की योजना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने को लेकर खुशी जाहिर की। इसी के साथ हरियाणा चुनाव की घोषणा के बाद AAP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी राजनीतिक दलों को मौका दिया, लेकिन सिर्फ धोखा दिया। हरियाणा की जनता इस बार बदलाव के लिए वोट देगी। आम आदमी पार्टी इस बार बहुत सीटें जीतेगी। अरविंद केजरीवाल को ये चाहे जेल में रखें, पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।

Loading

Back
Messenger