Breaking News

भारत-जापान की और मजबूत होगी दोस्ती, 20 अगस्त को विदेश-रक्षा मंत्रियों की 2+2 बैठक

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत-जापान 2+2 विदेश-रक्षा मंत्रियों की बैठक का तीसरा दौर 20 अगस्त को दिल्ली में होगा। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-जापान 2+2 विदेश-रक्षा मंत्रियों की बैठक का तीसरा दौर 20 अगस्त को दिल्ली में होग। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय पक्ष से इसमें भाग लेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Iran ने जारी किया NOTAM, जानें क्या है इसका मतलब, इंटेलिजेंस को इजरायल ने तेल अवीव से किया शिफ्ट

जायसवाल ने कहा कि वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ का तीसरा संस्करण 17 अगस्त को वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सभी वैश्विक दक्षिण देशों को आमंत्रित किया गया है। हमारे पास बड़ी संख्या में देश भाग ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को हाल की मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण दिया, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के अंत तक यूक्रेन का दौरा कर सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: ‘लगातार बदल रही बांग्लादेश में स्थिति’, भारत को उम्मीद, जल्द बहाल होगी कानून और व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी, जिसे व्यापक रूप से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि हम जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और हम आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देंगे। आधिकारिक सूत्रों का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पोलैंड के रास्ते कीव जा सकते हैं।

Loading

Back
Messenger