Breaking News
-
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन लगातार कई देशों को टारगेट कर रहा है। अब उसने ईरानी…
-
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नालंदा के इस्लामपुर में…
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए है…
-
कश्मीर एकजुटता दिवस एक कैलेंडर कार्यक्रम है जो 5 फरवरी को पाकिस्तान में रावलपिंडी और…
-
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को जबरदस्त राजनीतिक ड्रामा सामने आया जब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी)…
-
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और कांग्रेस…
-
आज अहमदाबाद में उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी शादी के अटूट बंधन…
-
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार 8 फरवरी को आएंगे। वोटों की गिनती…
-
ढाका विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर नजमुल अहसन कलीमुल्लाह ने स्वीकार किया कि…
-
फरीदाबाद । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प…
हुब्बली (कर्नाटक) । केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन ‘घोटाला’ मामले के संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा मुकदमा चलाने की अनुमति का शनिवार को समर्थन करते हुए कहा कि यह उचित है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा कि सत्ता के उच्च पदों पर आसीन लोगों को कानून और संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई की है। जोशी ने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है और जांच लोकायुक्त या स्थानीय अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए। राज्यपाल गहलोत ने एमयूडीए भूमि आवंटन ‘घोटाले’ के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की शनिवार को मंजूरी दे दी। आरोप है कि सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को मैसूरु में प्रतिपूरक भूखंड आवंटित किया गया था, जिसका संपत्ति मूल्य उनकी उस भूमि की तुलना में अधिक था, जिसे एमयूडीए ने ‘अधिगृहीत’ किया था। एमयूडीए ने पार्वती को उनकी 3.16 एकड़ भूमि के बदले 50:50 अनुपात योजना के तहत भूखंड आवंटित किए थे। जोशी ने याद किया कि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने खिलाफ आरोप लगने पर नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था।
केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि सिद्धरमैया को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। जोशी ने एक बयान में सुझाव दिया कि सिद्धरमैया चाहें तो कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं और कहा कि डॉ. बी.आर. आंबेडकर द्वारा तैयार संविधान एक आम नागरिक को भी कानूनी सहायता लेने का अधिकार प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वालों को अपनी छवि साफ-सुथरी रखनी चाहिए क्योंकि तभी लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ेगा।
जोशी ने स्पष्ट किया कि कोई भी केंद्रीय एजेंसी जांच नहीं कर रही है। जोशी ने कहा कि क्योंकि राज्य में सिद्धरमैया की (कांग्रेस) सरकार है, इसलिए उन्हें लोकायुक्त द्वारा जांच का सामना करना चाहिए। जोशी ने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अक्सर दावा करते हैं कि उनका राजनीतिक जीवन एक खुली किताब है। अगर ऐसा है तो वह किसी जांच से क्यों डरते हैं?’’ केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियोजन के लिए राज्यपाल की मंजूरी का राजनीतिकरण करने की कोशिश करती है, तो लोग खुद जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी केंद्रीय जांच एजेंसी सिद्धरमैया को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं कर रही है।