Breaking News

भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी: मुख्यमंत्री Nayab Saini

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बड़े जनादेश के साथ राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। राज्य में एक अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा। चार अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। सैनी ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं। 
उन्होंने कहा, “हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।” उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की बैठक चुनाव आयोग द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही निर्धारित की गई थी। सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बिना किसी पक्षपात के राज्य में समग्र विकास किया है। 
विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि बेहतर होगा कि वे झूठ बोलने के बजाय राज्य की जनता को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा दें। सैनी ने पूछा, उन्होंने क्या किया है? वे (विपक्ष) झूठ फैला रहे हैं। इस बीच, यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बारे में चर्चा करते हुए सैनी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

Loading

Back
Messenger