Breaking News
-
पीसीओडी में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से…
-
बरसात के मौसम के बाद ठंड आने की शुरुआत हो जाती है। बदलते मौसम में…
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE संतोष कुमार सिंह, रसड़ा रसड़ा,बलिया।…
-
बच्चे के लिए मां का दूध सबसे अच्छा आहार माना जाता है। मां के दूध…
-
आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इस घोषणा के बाद कि वह 48 घंटे…
-
आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों ने सोमवार को दिल्ली…
-
पश्चिम बंगाल सरकार ने सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक के लिए प्रदर्शनकारी आरजी कर…
-
रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक ने पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत…
-
विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात…
-
2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ठाकरे परिवार के एक और सदस्य के मैदान में…
कोलकाता । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ओडिशा में पश्चिम बंगाल के मजदूरों पर कथित अत्याचार के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। चौधरी ने पत्र की प्रतियां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री को भी भेजी हैं। चौधरी ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘ओडिशा में बड़ी संख्या में (पश्चिम बंगाल के) प्रवासी श्रमिक सामाजिक भेदभाव के शिकार हुए हैं। उन्हें बिना किसी उकसावे के विभिन्न शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा है, जिससे पश्चिम बंगाल के लोग काफी निराश हैं। वे सभी गरीब और कमजोर हैं। उन्हें हिंसा से सुरक्षा की आवश्यकता है।’’
ऐसी खबरें आई थीं कि पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों को स्थानीय लोगों द्वारा बांग्लादेशी समझकर पीटा जा रहा है और उन पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि ओडिशा में प्रवासियों के सामने आ रही गंभीर स्थिति पर ध्यान दें और शांति एवं सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करें।’’
चौधरी ने उल्लेख किया कि बांग्लादेश में हाल में हुए राजनीतिक उथल-पुथल और उसके बाद सामाजिक तनाव ने ‘‘देश के कुछ क्षेत्रों में सामाजिक ताने-बाने को बुरी तरह प्रभावित किया है।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को फोन कर उनसे वहां राज्य के मजदूरों पर हमले की कथित घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया था।