Breaking News

तेजस्वी यादव ने साथ CM Nitish पर निशाना, बोले, थक चुके हैं मुख्यमंत्री, इनसे बिहार चलने वाला नहीं

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी के साथ वह लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर भी हमलावर हैं। एक बार फिर से आज उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार 15 सालों से है। 10 सालों से डबल इंजन की सरकार है। बावजूद इसके महंगाई के मामले में देश भर में नंबर वन पर बिहार है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में ही है।
 

इसे भी पढ़ें: शतरंज का शौकीन नहीं था, धोखा खा गया, श्याम रजक का शायराना अंदाज में RJD से इस्तीफा

तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध में बिहार नंबर 1 है, ये आंकड़े हमारे नहीं हैं। यह स्पष्ट रूप से नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल है। आंकड़े सार्वजनिक हो गए हैं, कोई कुछ भी कह सकता है लेकिन आंकड़ों को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने बार-बार कहा है कि इनसे बिहार चलने वाला नहीं है, मुख्यमंत्री थक चुके हैं और भाजपा के लोग सत्ता के भूखे हैं, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar: उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने भरा पर्चा, सीएम नीतीश भी रहे मौजूद, निर्विरोध निर्वाचित होना तय

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने दावा किया था कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की कुंडली में बिहार में सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है। जनता दल (यू) के पूर्व अध्यक्ष सिंह तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें राजद नेता ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने से विपक्षी दल की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना अधिक होगी। सिंह ने यहां संवाददाताओं द्वारा तेजस्वी यादव कि उक्त टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वह ख्याली पुलाव ही पकाते रहते हैं। उनकी जन्म कुंडली में बिहार की सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है।” 

Loading

Back
Messenger