Breaking News

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से इन 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी! कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम भी शामिल

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इसी साल दिसंबर में होने का अंदेशा है। लेकिन इससे पहले 17 सालों से खिताब का सूखा झेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बड़े नामों की छुट्टी कर सकती है। दरअसल, कहा जा रहा है कि टीम अपने तीन दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है। बता दें कि, इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। 
 ग्लेन मैक्सवेल 
मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा निराशा किया, 12.25 करोड़ रुपये वाले इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में महज 52 रन ही बनाए थे। आरसीबी ने मैक्सवेल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जहां इस ऑलराउंडर ने सीजन 2022 और 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था वहीं 2024 में ये खिलाड़ी फ्लॉप रहा था। उन्होंने 9 पारियों में केवल 52 रन बनाए और सिर्फ 6 विकेट झटके। वह प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखने में नाकामयाब रहे। 
फॉफ डुप्लेसिस
आरसबी इस कड़ी में मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान को ही रिलीज कर सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाफ डुप्लेसिस को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ रुपये ममें अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने  टीम की कप्तानी की। 2022, 2023 और 2024 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। 2023 में उन्होंने 730 रन बनाए थे। 2022 में 468 और 2024 में 438 रन बनाए। उन्होंने 3 साल में 45 मैच में 1636 रन बनाए। दो बार टीम प्लेऑफ में भी पहुंची, लेकिन उम्र उनके खिलाफ जाती है। वह 40 साल के हो गए हैं। 
कैमरन ग्रीन
कैमरन ग्रीन को आरसीबी ने मुंबई इंडियंस से 17.5 करोड़ रुपये में आईपीएल 2024 से पहले ट्रेड किया था। ग्रीन ने उस तरह प्रदर्शन नहीं किया, जैसा उनसे उम्मीद की गई। उन्होंने 31 की औसत से 255 रन बनाए। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। गेंदबाजी में उन्होंने 10 विकेट लिए। 

Loading

Back
Messenger