Breaking News

Beach Vacations: क्या आप भी दुनिया भर में मौजूद पिंक बीचेस पर घूमने गए हैं?

जब छुट्टी होती हैं तो हम सभी कहीं न कहीं घूमने के लिए चल देते हैं। जिन लोगों को घूमने का शौक वो न हमेशा नई जगह की तलाश करते रहते हैं। अगर आपको बीच वेकेशन काफी पसंद है। बीच पर जाकर कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स का मजा लेते और रेत का घर बनाने का एक अलग ही आनंद देता है। अगर आप हटके बीचेस तलाश कर रहे हैं तो आप पिंक बीचेस पर जरुर जाएं। इन बीचेस पर मिलने वाली रेत गुलाबी रंग की होती है, जो हर एक बीच लवर को आकर्षित करती है। इस लेख में हम आपको दुनियाभर में मौजूद पिंक बीचेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
पिंक सैंड्स बीच, बहामास 
बहामास के हार्बर आइलैंड पर मौजूद यह पिंक सैंड्स बीच काफी खूबसूरत है। इस बीच को मुख्य रुप से अपनी गुलाबी रंग की रेत के लिए जाना जाता है।  रेत रंग इसलिए ऐसा है क्योंकि कुचले हुए कोरल, सीप और कैल्शियम कार्बोनेट के संयोजन से बना है। जब सूर्य की किरण पड़ती है इस रेत का पिंक रंग और भी ज्यादा चमकीला हो जाता है और फिरोजा रंग का पानी और भी खूबसूरत लगता है। 
एलाफोनिसी बीच, ग्रीस
यह बीच ग्रीस के क्रेत में मौजूद है। एलाफोनिसी बीच को दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक के रुप में जाना जाता है। यह एलाफोनिसी बीच क्रेत के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है और यहां रंगीन सूक्ष्मजीवों और मूंगे के टुकड़ों द्वारा बनाई गई अपनी गुलाबी रेत के लिए प्रसिद्ध है। 
स्पियागिया रोजा, इटली
इटली के सार्डिनिया में बुडेली द्वीप पर स्थित स्पियागिया रोजा को लोग पिंक बीच ते नाम से जानते हैं।  बता दें कि यह बीच स्विमिंग और और स्नॉर्कलिंग के लिए पॉपुलर है। लेकिन, यहां पर रेत की चोरी के इतिहास के कारण अब किनारे पर जाना प्रतिबंधित है। आप नाव किराए पर लेकर दूर से इस नजारे का आनंद ले सकते हैं।
पंताई मेराह, इंडोनेशिया
यह पिंक बीच इंडोनेशिया में कोमोडो द्वीप को दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली अर्थात् कोमोडो ड्रैगन का घर माना जाता है। हालांकि, कोमोडो द्वीप पर शानदार गुलाबी रेत वाला बीच पंताई मेराह भी है। रेत का यह विशाल विस्तार गुलाबी रंग की ढाल दिखाता है, जो सूक्ष्म गुलाबी रंग के समुद्री जानवरों से भरी सफेद और रेत का मिश्रण है। बता दें कि, कोमोडो द्वीप पर कोई होटल नहीं है, इसलिए अधिकांश यात्री पास के फ्लोरेस द्वीप पर लाबुआन बाजो शहर में रहने का ठिकाना बनाते हैं।

Loading

Back
Messenger