Breaking News
-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जांच आदेश के बाद बिहार पुलिस ने गुरुवार को बिहार के…
-
भारत ने एक बार फिर से अपने महत्वपूर्ण कूटनीतिक कमद से दुनिया को हैरान कर…
-
भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं, वो यूरोप के जरिए…
-
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से आप विधायक अमानतुल्ला खान द्वारा दायर याचिका…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा गत…
-
लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र तिरुपति तिरुमाला मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आई…
-
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित ताज महल के रखरखाव…
-
मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे गुरुवार को वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में कांग्रेस में…
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी की हाल की अमेरिकी यात्रा के…
-
देश की राजधानी नई दिल्ली में चार दिवसीय मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’…
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच नहीं हो पा रहा है। दरअसल, इन दोनों के बीच भारत में खेला जाने वाला टेस्ट मैच दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका। दोनों टीमें खेलने को तैयार हैं, मौसम भी साफ है लेकिन नोएड स्टेडिया की खराब तैयारी ने पूरा मैच खराब कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे खराब स्थिति शायद ही कभी देखने को मिली होगी। दो दिन से बारिश नहीं हुई हो और इसके बावजूद मैदान गीला होने के चलते खेल नहीं हो पा रहा है।
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 सितंबर से टेस्ट मैच प्रस्तावित है। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होना है। दोनों टीमें इसके लिए काफी पहले ही नोएडा आ चुकी हैं। लेकिन खेल नहीं हो पा रहा है। दरअसल, मैच शुरू होने के एक दिन पहले यहां बारिश हुई, रात में भी बूंदाबांदी होती रही। लेकिन सोमवार को मैच शुरू होना था, उस दिन बिलकुल भी भारिस नहीं हुई। कुछ समय बादल जरूर छाए रहे और कुछ समय धूप खिली, लेकिन स्टेडियम की गीली आउटफील्ड और घटिया जल निकासी के चलते पहले दिन का खेल एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा।
इससे भी ज्यादा शर्मनाक स्थिति तो दूसरे दिन देखने को मिली। जब मंगलवार की सुबह से ही धूप खिली और मौसम खेलने के लिए एकदम आइडिल था। लेकिन मैदान की तैयारियों ने फिर खेल खराब कर दिया। पिच के आसपास इतना गीला था कि खेल हो पाना संभव नहीं था।
वहीं इस तरह की स्थिति को देख कर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने सोमवार को ही कहा था कि, यहां बहुत गड़बड़ी है। हम यहां दोबारा कभी वापस नहीं आएंगे। सभी खिलाड़ी यहां की सुविधाओं से नाखुश हैं। हमने संबंधित लोगों से जब बात की थी तो हमें आश्वासन दिया गया था कि सारी तैयारी अच्छी है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है।