Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श के लिए बीते कुछ महीने करियर के लिहाज से बहुत अच्छे…
-
बेंगलुरु । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट को लेकर ‘रवैया’…
-
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चोटिल हो गए हैं। जिस कारण वह एक…
-
भारत ने ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में चौथा स्थान हासिल किया है। इंडेक्स ने दुनिया…
-
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने औपचारिक रूप से वर्ष का पहला पोलियो-रोधी…
-
पनामा सिटी । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल…
-
2023-24 के दौरान सऊदी अरब में भारतीय श्रमिकों की संख्या में 200,000 की वृद्धि हुई,…
-
सियोल । उत्तर कोरिया ने उसे एक ‘‘दुष्ट’’ देश कहने पर अमेरिका के विदेश मंत्री…
-
सीरिया के एक उत्तरी शहर के बाहरी इलाके में सोमवार को एक कार बम विस्फोट…
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इसी साल होना है, लेकिन उससे पहले हर फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करेगी ये सबसे बड़ा सवाल है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अभी तक कई बार दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन एक्सीडेंट के कारण से वह आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद जब 2024 सीजन में उन्होंने कमबैक किया तो खुद को साबित किया। लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दिल्ली ने पिछले सीजन में 14 मैच खेले थे और 7 जीते थे। अब टीम बड़े बदलाव की ओर से बढ़ रही है।
बता दें कि, रिपोर्ट्स की मानें तो पंत को कप्तानी से हटाया जा सकता है। लेकिन इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली में सबसे बड़ा बदलाव कोचिंग स्टाफ को लेकर हुआ। रिकी पोंटिंग ने टीम का साथ छोड़ दिया है। अब खिलाड़ियों को रिलीज करने की बारी है। टीम मेगा ऑक्शन से पहले प्लेयर्स की रिलीज लिस्ट जारी करेगी। इसमें कई बड़े प्लेयर्स का नाम भी शामिल हो सकात है। टीम के पास रिटेन करने का ऑप्शन कम है। इसको लेकर अभी तक संख्या का पता नहीं चल सका है।
अगर पंत की बात करें तो उन्होंने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। पंत के लिए पहला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन उन्होंने 2018 में कमाल का प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत ने 2018 के 14 मैचों में 684 रन बनाए थे। उनको टीम ने आईपीएल 2021 में कप्तान बना दिया था। लेकिन अब उनसे कप्तान छिन सकती है। आज तक ने एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि पंत की कप्तानी छिन सकती है। टीम के मालिक पिछले सीजन के प्रदर्शन से खुश नहीं थे।