Breaking News
-
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त…
-
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूयॉर्क यात्रा को निशाना बनाकर एक विरोध पोस्टर के कथित प्रसार…
-
पुणे । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संत ज्ञानेश्वर एवं संत तुकाराम ‘पालकी…
-
शनिवार को राज निवास में एक समारोह के दौरान आतिशी ने अपने नए मंत्रिपरिषद के…
-
यूक्रेन ने शनिवार को रूस पर सर्दियों से पहले कीव की परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण वस्तुओं…
-
पुणे । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 सितंबर…
-
हुब्बली (कर्नाटक) । केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मुख्य मंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण…
-
गिरिडीह (झारखंड) । बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी…
गिरिडीह (झारखंड) । बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को झारखंड के लोगों से अपील की कि वे राज्य के विकास और समृद्धि के लिए मौजूदा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार को उखाड़ फेंकें। भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत गिरिडीह में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 2019 के चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में ‘परिवर्तन यात्रा’ तब तक जारी रहेगी जब तक कि झामुमो नीत गठबंधन सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता। झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भ्रष्टचार में लिप्त हैं तथा उन्होंने झारखंड को लूटा है।’’ भाजपा की इस राज्यव्यापी यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को साहेबगंज जिले से की थी। चौधरी ने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मत सतर्क होकर दीजिए और सुनिश्चित कीजिए कि भाजपा सरकार बने। झारखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए झामुमो नीत सरकार को उखाड़ फेंकें।’’
चौधरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी जिले में माता सीता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा जनता तक पहुंचने और झामुमो नीत सरकार की ‘नाकामियों को उजागर’ करने के लिए छह ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालेगी। यह यात्रा राज्य के 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 5,400 किलोमीटर का सफर तय कर दो अक्टूबर को संपन्न होगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के करीब 50 राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता इस तरह की रैलियों में शामिल होंगे।