Breaking News

स्टालिन ने केंद्र को लिखा पत्र, गिरफ्तार किए गए मछुआरे पर भारी जुर्माने का किया जिक्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से हस्तक्षेप करने और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के मछुआरों पर लगाए जा रहे भारी जुर्माने के मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया है। पिछले सप्ताह, तमिलनाडु के 37 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने तीन मशीनीकृत नावों के साथ हिरासत में लिया था। मुख्यमंत्री स्टालिन ने पारंपरिक जल में मछली पकड़ते समय मछुआरों की गिरफ़्तारी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा, “श्रीलंका की अदालतें ऐसे दंड लगा रही हैं जो इन मछुआरों की पहुँच से बाहर हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों को मछुआरों को हिरासत में लेने और उनकी नावों को ज़ब्त करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Governor ने धर्मनिरपेक्षता को बताया यूरोपीय अवधारणा, कहा- भारत में इसकी कोई जरूरत नहीं

स्टालिन ने एक पत्र में विदेश मंत्री से अनुरोध किया कि वे श्रीलंका सरकार पर दबाव डालें कि वह मछुआरों पर भारी जुर्माना लगाना बंद करे और उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करे। उन्होंने गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नावों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। कन्याकुमारी के पांच और मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया और उनकी नाव भी जब्त कर ली। 

Loading

Back
Messenger