Breaking News

Jharkhand चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, Chirag Paswan ने कहा- सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में या अकेले चुनाव लड़ने सहित सभी विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पासवान ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को घोषणा की थी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ‘ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन’ (आजसू) और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ मिलकर लड़ेगी। लोजपा (रामविलास) केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार का हिस्सा है।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पासवान ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है। झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है… पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है। अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा।’
 

इसे भी पढ़ें: Jasrota में रैली के दौरान बिगड़ी Mallikarjun Kharge की तबीयत, कहा- जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, तब तक मैं जिंदा रहूंगा

असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था, ‘भाजपा, आजसू और जदयू के साथ मिलकर झारखंड चुनाव लड़ेगी। सहयोगियों के साथ 99 प्रतिशत सीट पर सहमति बन गई है। बाकी की एक या दो सीट के लिए बातचीत जारी है और इन पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।’ शर्मा ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा ‘पितृ पक्ष’ के बाद की जाएगी जो दो अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में प्रस्तावित है।

Loading

Back
Messenger