Breaking News
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
-
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 05 अक्तूबर को मतदान होने हैं। वहीं 08 अक्तूबर को…
कीव । उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नए महासचिव मार्क रूट ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को यूक्रेन का दौरा किया और देश के लिए निरंतर समर्थन का संकल्प जताया। रूट ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। नाटो प्रमुख के दौरे के बीच कीव में हवाई हमले के सायरन दो बार बजाए गए। नाटो के नए प्रमुख ने फरवरी 2022 से रूस के बड़े पैमाने पर आक्रमण का मुकाबला कर रहे यूक्रेन के लिए पश्चिमी देशों का समर्थन बढ़ाने में मदद करने का संकल्प जताया।
रूट ने भरोसा जताया कि नवंबर में नाटो के सबसे शक्तिशाली सदस्य अमेरिका का नया राष्ट्रपति चुने जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ वह काम कर सकते हैं। यूक्रेन के लिए पश्चिमी देशों का समर्थन जारी रखने की दिशा में नाटो प्रमुख का यह दौरा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अगले हफ्ते जर्मनी के रैमस्टीन एयर बेस पर नाटो की होने वाली बैठक से पहले युद्ध को लेकर यूक्रेन की आगामी रणनीति पर रूट से चर्चा की। जेलेंस्की और रूट ने युद्ध के मैदान की स्थिति और यूक्रेनी सैन्य इकाइयों की विशिष्ट आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
जेलेंस्की ने दोहराया कि यूक्रेन को और अधिक हथियारों की जरूरत है। उन्होंने पश्चिमी देशों से अपील की कि वे रूस के भीतर तक हमला करने के लिए यूक्रेन द्वारा पश्चिमी देशों से प्राप्त किए गए लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दें। रूट ने यूक्रेन के प्रति नाटो के अटूट समर्थन को दोहराया तथा इस बात पर जोर दिया कि ‘‘यूक्रेन पहले से कहीं अधिक नाटो के करीब है।’’ नाटो प्रमुख की यात्रा के दौरान यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में पांच मंजिला एक इमारत पर रूसी ग्लाइड बम से हमला हुआ, जिसमें तीन साल की बच्ची समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए।