Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू का अल्जीरिया में गर्मजोशी से स्वागत किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत रविवार को अल्जीरिया पहुंचीं, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
भारत की राष्ट्रपति के ‘एक्स’ पर आधिकारिक अकाउंट से साझा की गई ‘पोस्ट’ में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में अल्जीयर्स, अल्जीरिया पहुंचीं। यह भारत के किसी राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा है।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी स्वयं अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल मजीद तब्बौन ने की। अल्जीरिया की कैबिनेट के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद थे। राष्ट्रपति का गर्मजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया।’’

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में अल्जीयर्स पहुंचीं, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली यात्रा है। स्वयं अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

राष्ट्रपति रविवार को अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत-अफ्रीका संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के किसी राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की यह पहली यात्रा होगी।

Loading

Back
Messenger