Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE आशीष दूबे, बलिया रसड़ा,बलिया. रसड़ा…
-
हमास के चीफ स्माइल हानियां और हिजबुल्ला के प्रमुख नसरुल्ला को मौत के घाट उतारने…
-
विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन के…
-
हाल ही में विभिन्न उड़ानों में बम होने की अफवाहों ने सबकों चिंतित कर रखा…
-
जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि इस…
-
बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है क्योंकि लॉरेंस गैंग…
-
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों से पहले और हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनावों के ठीक…
-
औपनिवेशिक विरासत को त्यागने और अधिक समकालीन न्याय को अपनाने और न्याय के भारतीयकरण को…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं…
-
16 अक्टूबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर…
भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन ने हॉकी इंडिया के माहौल को लेकर काफी कुछ कहा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत में औरतों की बातों की अहमियत नहीं है। अब वही शॉपमैन भारत लौट आई हैं। एक बार फिर कोचिंग स्टाफ का हिस्सा लेंगी लेकिन इस बार भारतीय टीम के डगआउट में नजर नहीं आएंगी।
हॉकी इंडिया लीग में रविवार को पुरुष टीमों ने बोली लगाई। ऑक्शन के दौरान हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ भी मौजूद थे। इस दौरान यानेक शॉपमैन भी ऑक्शन रूम में दिलाई दी। वह 15 अक्टूबर को ओडिशा महिला टीम की टेबल पर भी नजर आ सकती है। उन्हीं लोगों के बीच जिन पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे और फिर भारत छोड़कर चली गई थीं।
शॉपमैन ओडिशा की महिला टीम का हिस्सा हैं। उन्हें बतौर टेक्निकल डायरेक्टर टीम से जोड़ा गया है। इसी जिम्मेदारी के लिए शॉपमैन वापस आई हैं। ओडिशा वही राज्य है जहां शॉपमैन आखिरी बार महिला टीम के साथ नजर आईं। भारतीय महिला टीम ने उनके कोच रहते हुए ओडिशा में ही ओलंपिक क्वालिफायर खेला था। भारत टॉप 3 में नहीं पहुंचा और पेरिस का टिकट हाथ से निकल गया।
बता दें कि, शॉपमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कई गंभीर बयान दिए। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा था कि भारत ऐसा देश हैं जहां महिलाओं की बातों को, उनकी सोच को अहमियत नहीं दी जाती है। साथ ही उन्होंने हॉकी इंडिया पर महिला और पुरुष टीम के बीच भेदभाव करने का भी आरोप लगाया था।