Breaking News
-
भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में पहला वनडे खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने…
-
पाकिस्तानी अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को आठ साल पुराने…
-
डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कदम रखते ही टैरिफ वॉर छेड़ दी है। अमेरिका…
-
कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि…
-
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दक्षिण अफ्रीका में आगामी जी20 बैठक में शामिल नहीं होंगे।…
-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के संगठनात्मक कार्य के लिए 10 दिवसीय दौरे…
-
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने साइबर सेक्सटॉर्शन मामले में आरोपी एक महिला को नियमित…
-
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र…
-
जेवर विधानसभा में एक और गौशाला बनेगी, निराश्रित गौवंशों से निजात मिलेगी, ग्राम धनौरी में…
-
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी…
कोलंबो । श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौका भी जब्त कर ली है। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 12 और लोगों को गिरफ्तार किए जाने से द्वीपीय देश में इस साल ऐसी घटनाओं में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 462 हो गई है। श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट से उनकी नौका भी जब्त की गई है। इसमें बताया गया कि पकड़े गए 12 मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।
बयान में कहा गया कि श्रीलंकाई नौसेना ने 2024 में अब तक द्वीप के समुद्री क्षेत्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 462 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 62 नौकाओं को जब्त किया है। इसमें कहा गया है कि कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को अधिकारियों को सौंप दिया गया है। श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्या (मछुआरों द्वारा मछली पकड़ना) पर चर्चा करने के लिए 12 सदस्यीय भारतीय दल मंगलवार को यहां पहुंचेगा। दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है।