Breaking News

बिहार में छठ पूजा में शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नीतीश के साथ करेंगे पटना के घाटों का दौरा!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस साल पटना में छठ पर्व में शामिल होने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है। जायसवाल ने कहा कि इस संबंध में उन्हें औपचारिक अनुरोध/प्रस्ताव भेजा गया है। पूरी संभावना है कि एक या दो दिन में इसकी पुष्टि हो जाएगी। घटनाक्रम से परिचित भाजपा नेताओं के अनुसार, नड्डा 7 नवंबर की दोपहर पटना पहुंचेंगे, जहां वह गंगा घाटों में से एक का दौरा करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: जन सुराज के चुनाव चिन्ह पर बोले प्रशांत किशोर, सिंबल नहीं, बिहार में बदलाव महत्वपूर्ण है

नड्डा के दौरे में उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। नाम न बताने की शर्त पर एक भाजपा नेता ने बताया, “दोनों नेताओं की मौजूदगी विपक्ष को राजनीतिक एकता का संदेश देगी।” हर साल दिवाली के छह दिन बाद मनाई जाने वाली छठ पूजा नहाय-खाय से शुरू होती है और 8 नवंबर को सुबह के अर्घ्य के साथ समाप्त होती है। इससे पहले बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई। 
जनता दल (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘राजग की प्रचंड जीत की तैयारी। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की अध्यक्षता में आज एक अणे मार्ग, पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संयुक्त बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों और प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई।’’ 
 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार के सामने बोल नहीं पाते थे… तेजस्वी के रोजगार वाले दावे पर भड़के ललन सिंह

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में राजग के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा एवं लोकसभा सदस्य, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विधान पार्षद तथा जिला अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 2010 से भी बड़ी जीत हासिल करेगा।

Loading

Back
Messenger