Breaking News

Delhi Capitals ने Rishabh Pant से किया किनारा, आईपीएल 2025 के लिए इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए महज चार खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है। दिल्ली ने आगामी सीजन के लिए अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ट्रस्टन स्टब्स और कुलदीप यादव को रिटेन किया है। 
दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच खराब रिश्ते की खबर पहले ही सामने आई थी। कुछ समय पहले ऋषभ पंत ने ऑक्शन में जाने को लेकर ट्वीट भी किया था। हालांकि, तब अभी उसे एक मजाक समझे थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि पंत और दिल्ली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। 
दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये में, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपये में, ट्रस्टन स्टब्स को 10 करोड़ और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटने किया है। हालांकि, आईपीएल 2025 में दिल्ली का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर फ्रेंचाइजी ने कोई जवाब नहीं दिया है। 
आईपीएल 2025 के लिए हर टीम के पास 120 करोड़ रुपये पर्स वैल्यू है। इसी में से सभी टीमों को ज्यादा से ज्यादा कुल 6 खिलाड़ी रिटेन करने थे। दिल्ली कैपिटल्स ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। दिल्ली ने 120 करोड़ में से 43 करोड़ 75 लाख रुपये चार खिलाड़ी रिटेन करने में खर्च कर दिए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 76.25 करोड़ रुपये होंगे। 

Loading

Back
Messenger