Breaking News

Jharkhand Elections 2024 । कांग्रेस नेता Ghulam Ahmad Mir के वादे पर चढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने घेरा

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के एक बयान पर झारखंड का सियासी पारा चढ़ गया है। दरअसल, गुरुवार (14 नवंबर) को मीर ने एक चुनावी रैली में कहा कि यदि इंडिया ब्लॉक सत्ता आती है ना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान और घुसपैठियों को भी 450 रुपये में सिलेंडर देंगे। मीर की इस टिप्पणी ने झारखंड में बवाल मचा दिया और भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका दे दिया।
गुलाम अहमद मीर गुरुवार को बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। वहां उन्होंने कहा, ‘हमने वादा किया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम 1 दिसंबर से 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। यह आम जनता के लिए होगा, चाहे वे हिंदू हों, मुसलमान हों, घुसपैठिए हों – यह झारखंड के सभी नागरिकों को दिया जाएगा, किसी अन्य कारक पर विचार नहीं किया जाएगा।’
 

इसे भी पढ़ें: Kailash Gahlot के इस्तीफे पर सियासी बवाल, AAP के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार, Congress ने भी साधा निशाना

कांग्रेस के इस वादे पर भाजपा को पार्टी को घेरने का मौका मिल गया। भाजपा ने दावा किया कि ऐसी टिप्पणी ‘राष्ट्र-विरोधी’ है और कांग्रेस की तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण की राजनीति को दिखाती है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भाजपा नेता झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर ‘वोट बैंक की राजनीति’ के लिए राज्य में घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर ने कहा कि वे घुसपैठियों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। यह कांग्रेस-झामुमो-राजद सरकार है जो झारखंड में घुसपैठ को संरक्षण दे रही है।’ गिरिडीह जिले के बिरनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों घुसपैठिए झारखंड में घुस आए और सरकार ने उन्हें वोटर और राशन कार्ड दिलाने में मदद की।
 

इसे भी पढ़ें: AAP में शामिल हुए Anil Jha, कैलाश गहलोत के इस्तीफे के सवाल को Arvind Kejriwal ने मुस्कुराकर टाला

बोकारो में एक अन्य रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस प्रभारी ने हिंदुओं, मुसलमानों और घुसपैठियों को सिलेंडर देने का वादा किया है। भाजपा घुसपैठियों को आदिवासियों के अधिकार नहीं सौंपने देगी।’ दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ था, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Loading

Back
Messenger