क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की मुलाकात मुंबई में अपने कोच के जन्मदिन पर उनके स्मारक के अनावरण के दौरान हुई। इस दौरान कांबली सचिन को अपने सामने देख कर बेहद खुश हुए और वो सचिन को छोड़ने का नाम नहीं ले रहे थे। दोनों के बीच हाथ मिलाने का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कांबली वीडियो में काफी अस्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। उनकी हालात देख लोग हैरान रह गए। कई फैंस तो कांबली की हालत को देखकर भावुक हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली के पास तेंदुलकर पहुंचते हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं। इसके बाद तेंदुलकर का हाथ कांबली नहीं छोड़ते।
बता दें कि, कांबली और तेंदुलकर ने पहली बार सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने हैरिस शील्ड मैच में अपने स्कूल शारदाश्रम विद्घामंदिर के लिए 664 रनों की साझेदारी की। दोनों ने मैच में नाबाद तिहरा शतक जड़ा। उस दौरान रमाकांत आचरेकर ही उनके कोच थे। उनकी 2019 में मौत हो गई थी।
VIDEO | Indian cricketing legend Sachin Tendulkar (@sachin_rt) met his childhood friend and former Indian cricketer Vinod Kambli at the unveiling ceremony of memorial for legendary cricket coach Ramakant Achrekar in Mumbai. pic.twitter.com/uTgW0MIfax
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2024