Breaking News

न्यू ईयर की शाम को बनाएं शानदार, दिल्ली-एनसीआर में जमकर करें पार्टी

साल 2024 का दिसंबर आखिरी महीना है इसके बाद तो नए साल का आगाज होगा। नववर्ष आने में कुछ दिन रह गए है। अगर इस बार आप नए साल स्वागत जश्न से करना चाहते हैं, यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर में पार्टी करने के लिए कुछ शानदार लोकेशन। यहां पर मस्त तरीके से पार्टी कर सकते हैं और न्यू ईयर की बेहतरीन यादें बना सकते हैं। आप यहां पर अपने बजट के अनुसार पार्टी कर सकते हैं।
क्लब BW दिल्ली
इस क्लब में शानदार ब्लैक एंड व्हाइट थीम वाला मस्त नाइट क्लब है। क्लब BW में एक ही जगह पर लाउंज और नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए इस क्लब का नजारा एकदम जबरदस्त रहता है।
–  पता: ग्राउंड फ्लोर, सूर्या होटल, मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली 110065।
-समय: रात 9 बजे से
-कीमत: 2000 रुपए प्रति व्यक्ति
किटी सु नाइट क्लब
दिल्ली के इस क्लब में डीजे पार्टियां और न्यू ईयर पार्टियों के लिए लोकप्रिय है। अगर आपको पार्टी पर्सन है, तो आप यहां जरुर जाएं। डीजे के गाने पर आप यहां थिरकने लगेंगे। 
-पता: ललित होटल, बाराखंभा रोड, सामने। मॉडर्न स्कूल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली 110001
– समय: रात 10 बजे से
– कीमत: 3000 रुपए प्रति व्यक्ति
व्हाइट क्लब दिल्ली
व्हाइट क्लब चाणक्यपुरी के सेंट्रल में स्थित है। यह दिल्ली के क्लबों में से बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए भी फेमस है। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए यहां आप जरुर जाएं। यहां पर आप डीजे पर थिरक सकते हैं और टेस्टी फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।
– पता: प्लॉट नंबर, 50 बी, कौटिल्य मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली 110021
– समय: रात 11 बजे से
– कीमत: 2000 रुपए प्रति व्यक्ति
द फ्लाइंग सॉसर कैफे
अगर आप न्यू ईयर पार्टी को एकदम मस्त बनाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली के इस क्लब में जश्न मनाने के लिए जरुर जाएं। यदि आप लाइट म्यूजिक सुनने के साथ ही डांस करने के शौकीन हैं, तो आप यहां जा सकते हैं।
-पता: 204 अंडरग्राउंड फूड कोर्ट टीडीआई वेस्टसाइड मॉल बिपिन चंद्र पाल मार्ग, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली 110019
– समय: दोपहर 12 बजे से
– कीमत: 2 लोगों के लिए 2800 रुपए
की नाइट क्लब
न्यू ईयर पार्टी के लिए आप क्लब की तलाश कर रहे हैं, तो आप की नाइट क्लब में जा सकते हैं। इस क्लब में डांस फ्लोर काफी शानदार है, यहां पर बिना डांस किए खुद को रोक नहीं पाएंगे।
-पता: सम्राट होटल, प्लॉट नंबर 50 बी, प्लॉट नंबर 50 बी, कौटिल्य मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली 110021
– समय: रात 10 बजे से
– कीमत: 2000 रुपए प्रति व्यक्ति

Loading

Back
Messenger